दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नही करने पर दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में मचाया हंगामा , रायगढ़ कोतवाली का मामला ,,

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नही करने पर दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में मचाया हंगामा , रायगढ़ कोतवाली का मामला ,,
रायगढ़ 14 दिसम्बर 2020 - चार साल तक शादी के वायदे और बाद में मुकर जाना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब युवती कोतवाली थाने में आरोपी युवक की गिरफ्तारी पर अड़ गई और हंगामा करने लगी। 

आरोपी पक्ष के लोग उसे समझाने पहुंचे मगर युवती किसी को सुनने को राजी नहीं थी लिहाजा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती ने मामले की शिकायत कुछ दिन पहले थाने में की थी जिसे पुलिस ने जांच में रखा था, कार्रवाई में देर होते देख युवती रविवार को देर शाम थाना पहुंच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती के साथ आरोपी निर्मल अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल का चार साल से प्रेम संबंध था। चूंकि दोनों एक ही समाज के थे इसलिए मानसिक रूप से शादी पक्की थी लेकिन कुछ दिन पहले युवक की शादी उसके परिवार वालों ने दूसरी जगह तय कर दी। आरोपी युवक भी उस युवती को कहने लगा कि तुम भी कहीं और शादी कर लो लेकिन युवर्ती नहीं मान रही थी। 

जब युवक ने उसका फ़ोन उठाना बंद कर दिया तब युवती ने थाने में युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच करने की बात कही लेकिन जब उस पर शिकायत वापस लेने का दवाब बढ़ने लगा तब रविवार की शाम खुद थाने पहुंच गई।

थाने मे युवती के पहुंचने की खबर जैसे लगी आरोपी के परिजनों के भी हाथ पांव फूल गए। युवती को समझाने आरोपी के परिजन थाने पहुंच गए लेकिन युवती आरोपी के गिरफ्तारी पर अड़ी हुई थी। लिहाजा पुलिस ने विवाद ज्यादा बढ़ने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता के मुलाहिजा के बाद अब FIR किया जा रहा है।

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी कृष्णकान्त ने बताया की मामले में FIR दर्ज की जा रही है, और जाँच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा सूत्रों के अनुसार आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और पीड़िता को मुलाहिजा के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH