छत्तीसगढ़ - ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करना आरक्षक को पड़ा भारी, SSP ने किया बर्खास्त

दुर्ग , 11-10-2025 2:06:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करना आरक्षक को पड़ा भारी, SSP ने किया बर्खास्त

दुर्ग 11 अक्टूबर 2025 -  दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कदम उठाते हुए रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 597 अर्जुन दुबे को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक अर्जुन दुबे की भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी। पदस्थापना के दौरान वह यातायात विभाग में ड्यूटी करता था। इसी दौरान उस पर आरोप लगा कि वह ओवरलोड माल वाहक वाहनों से नियमित रूप से अवैध वसूली करता था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आरक्षक ने वाहन चालकों से ओवरलोडिंग के नाम पर पैसे की वसूली ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भी कराई थी। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों पर विभागीय जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान आरोपी आरक्षक के खिलाफ पेश किए गए सबूतों और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में पुष्टि की कि अर्जुन दुबे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनैतिक तरीके से धन वसूली की है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद SSP विजय अग्रवाल ने आरक्षक अर्जुन दुबे को सेवा से पृथक कर बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

SSP विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार या वसूली जैसी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। विभाग की साख और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ जनता की सेवा करनी चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH