देवी को प्रसन्न करने के नाम पर पहले पिता की काटी उंगली फिर पत्नी की गला रेत के कर दी हत्या ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देवी को प्रसन्न करने के नाम पर पहले पिता की काटी उंगली फिर पत्नी की गला रेत के कर दी हत्या ,,
हरदोई 11 दिसम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी पूजा पाठ और तंत्र-मंत्र की सनक के चलते पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर बेरहमी से हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल दहला देने वाला यह मामला  हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के पनुआवार गांव का है, यहां एक युवक पूजा-पाठ और तंत्र मंत्र में अपना अधिकतर समय दिया करता था. पूजा-पाठ और तंत्र मंत्र की सनक में पहले उसका अपने पिता से विवाद हुआ और विवाद में उसने अपने पिता पर देवी को प्रसन्न करने की बात कहकर हमला करके उसकी उंगली काट दी. पिता के मौके पर से चले जाने के बाद कमरे में अपनी पत्नी को बंद करके उसकी गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी शव को कमरे से बाहर निकाल लाया और वही खुद बैठकर अजीबो गरीब हरकतें करने लगा. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आरोपी युवक से हत्या की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है। 

एएसपी हरदोई अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि 40 साल महिला को उसके पति ने उसका मर्डर कर दिया है. इस सूचना पर पुलिस आई है और हम आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है रात 9 बजे के आसपास इसने पहले अपने पिता की उंगली काटी. उसके बाद अपनी पत्नी को अंदर कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ ही घटना की है. आगे की जांच चल रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH