जांजगीर चाम्पा - 10 साल का हुआ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस , जिला मुख्यालय में आज मनेगा जश्न

जांजगीर चाम्पा , 31/08/2025 8:25:15 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 10 साल का हुआ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस , जिला मुख्यालय में आज मनेगा जश्न

जांजगीर चाम्पा 31 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले से प्रकाशित "दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस" को आज 10 साल पूरे हो गए है। दैनिक  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के 10 साल पूरे होने पर आज जिला मुख्यालय जांजगीर के आडिटोरियम में भव्य जश्न का आयोजन किया गया है

राजेश सिंह क्षत्रिय के स्वामित्व वाले दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ने इस 10 साल के दौरान कई उतार चढ़ाव देखे है। एक वक्त ऐसा भी आया कि दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिकने तक के लिए तैयार हो गया था। हम बात कर रहे है कोरोना काल की जब देश मे पूरी तरह लॉकडाउन लग गया था दुकान , दफ्तर , प्रेस सब मे ताला लग गया था इस दौरान दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी काफी बड़े वित्तीय संकट में आ गई। कोरोना काल मे एक वक्त ऐसा भी आया जब राजेश सिंह क्षत्रिय ने अपने दैनिक अखबार छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को बेचने का फैसला कर लिया।

कोरोना काल के उस बुरे वक्त में राजेश सिंह के मित्रों ने किसी तरह वित्तीय मदद कर दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को बिकने से बचा लिया लेकिन संकट की घड़ी अभी टली नही थी। जब लॉकडाउन हटा तब एक बार फिर दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को पटरी पर वापस लाने का काम किसी चुनौती से कम नही था। 

राजेश सिंह क्षत्रिय ने एक बार फिर नई जोश के साथ दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रफ्तार देने में जुट गए। धीरे धीरे कर सभी संकट टलते गए और नतीजा आप सबके सामने है की आज 31 अगस्त 2025 को जिले का प्रथम दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अखबार अपनी 10वी सालगिरह मनाने जा रहा है।

cgwebnews.in परिवार दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के 10 साल पूरा होने पर राजेश सिंह क्षत्रिय और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH