जांजगीर चाम्पा - पुलिस ने कमलेश तिवारी और दीपक तिवारी का निकाला जुलूस , दोनो ने किया था यह कांड

जांजगीर चाम्पा , 30/08/2025 9:38:07 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पुलिस ने कमलेश तिवारी और दीपक तिवारी का निकाला जुलूस , दोनो ने किया था यह कांड

जांजगीर चाम्पा 30 अगस्त 2025 - नवागढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब पीने के लिए पैसे की मांग पूरी न होने पर राहगीर से मारपीट की, मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर लिए और फिर फोन तोड़ दिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस भी निकाला।

पीड़ित रितेश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 24 अगस्त को सलखन से सेमरा जा रहा था. इसी दौरान सेमरा पेट्रोल पंप के पास कमलेश तिवारी (46 वर्ष) और दीपक तिवारी (22 वर्ष), दोनों निवासी सेमरा, ने शराब के लिए पैसे मांगे. पैसे न देने पर आरोपियों ने डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला किया. डर के कारण पीड़ित को मोबाइल का पासवर्ड बताना पड़ा, जिसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल से 3500 ट्रांसफर कर दिए और मोबाइल को सड़क पर पटककर तोड़ दिया।

मामले में थाना नवागढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH