छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते आबकारी उप निरीक्षक संतोष नारंग गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

रायगढ़ , 30/08/2025 6:18:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते आबकारी उप निरीक्षक संतोष नारंग गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

रायगढ़ 30 अगस्त 2025 - एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है. रिश्वत मांगने की शिकायत पर आज ACB बिलासपुर ने रायगढ़ जिले में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को खरसिया स्थित कार्यालय में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने ACB इकाई बिलासपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को धर्मजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग ग्राम पंडरी महुआ गांव में उसके मां के निवास स्थान पर आया और तुम लोग शराब बनाते हो बोलकर घर का सामान चेक करने लगे. उस वक्त वह (प्रार्थी) स्वयं मां के पास था. इसी दिन संतोष कुमार नारंग ने कुछ कागज में उसकी मां का हस्ताक्षर भी ले लिया और उसके बाद उससे और उसकी मां से कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए 50000 रुपए की मांग की, किंतु वह संतोष नारंग को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उसे पकड़वाना चाहता था

शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई और ट्रैप की योजना तैयार की गई. आज ACB की टीम ने प्रार्थी को रिश्वत रकम 50000 रुपए आरोपी आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को देने आरोपी के पास भेजा. आरोपी द्वारा रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए अपने क्षेत्राधिकार के खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में लेते ही उसे ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 50000 रुपए जब्त कर ACB उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH