जांजगीर चाम्पा - 08 साल के मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझी , फिरौती के लिए चचेरे भाई ने दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 28/08/2025 12:23:59 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 08 साल के मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझी , फिरौती के लिए चचेरे भाई ने दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा 28 अगस्त 2025 - मुलमुला थाना क्षेत्र के लगरा गांव से लापता हुए 8 वर्षीय मासूम के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझाते हुए बच्चे को बिलासपुर जिले के रतनपुर इलाके से सकुशल बरामद किया गया है। बच्चे का अपहरण उसके ही चचेरे भाई राहुल टंडन ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया था। आरोपियों का मकसद पुराने जमीन विवाद और 10 लाख रुपए की फिरौती वसूलना था। 

25 अगस्त को दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास 08 साल का सम्राट अपने गांव लगरा से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मुलमुला थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने गांव के प्रवेश और निकासी मार्गों सहित आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की। इसमें पाया गया कि बच्चा अपने चचेरे भाई राहुल टंडन के साथ आखिरी बार नजर आया था। उस दौरान राहुल का वाहन टेम्पो ट्रैक्स क्रमांक CG 11 BN 0720  लगातार मूवमेंट करते हुए दिखाई दिया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर राहुल को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तब राहुल टंडन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्चे के पिता से जमीन के पुराने विवाद को लेकर उसकी रंजिश थी। इसी रंजिश और पैसों की लालच में उसने अपने दोस्त प्रशांत मैना (19) और उमेश दिवाकर उर्फ ननकी (19) के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी।

योजना के मुताबिक, राहुल ने अपने चचेरे भाई को घुमाने का झांसा देकर वाहन में बिठाया और बाद में दोस्तों के साथ मिलकर उसे नावागांव तालाब के पास से दूसरे वाहन क्रमांक CG 11 BH 3441 में बिठा कर ले गया। इसके बाद बच्चे के परिजनों से 10 लाख की फिरौती मांगने की तैयारी की थी।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल टंडन (25 वर्ष, लगरा)

प्रशांत कुमार मैना (19 वर्ष, खपरी)

उमेश दिवाकर उर्फ ननकी (19 वर्ष, खपरी)

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH