जांजगीर चाम्पा - चक्काजाम करना जनप्रतिनिधियों को पड़ा भारी , महिला पार्षद सहित कई लोगो पर FIR दर्ज

जांजगीर चाम्पा , 24-08-2025 10:57:53 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - चक्काजाम करना जनप्रतिनिधियों को पड़ा भारी , महिला पार्षद सहित कई लोगो पर FIR दर्ज

जांजगीर चाम्पा 24 अगस्त 2025 - अकलतरा पुलिस ने रविवार को बलौदा-अकलतरा मुख्य मार्ग पर बिना सूचना और अनुमति के जाम लगाने के मामले में पार्षद सुनीता सिंह, दारा मिश्रा सहित अन्य साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि सभी ने अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे मुख्य मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम कर यातायात बाधित किया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, पार्षद सुनीता सिंह और दारा मिश्रा अपने साथियों के साथ अचानक ओवरब्रिज के नीचे पहुंच गए और बिना किसी अनुमति के बलौदा-अकलतरा मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। आमजन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार की शाम करीब 3 बजे शुरू हुआ यह जाम लगभग 5:30 बजे तक जारी रहा। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बढ़ती भीड़ और बाधित यातायात के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई। अकलतरा पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को हटाया और मार्ग को खुलवाया।

पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पार्षद सुनीता सिंह, दारा मिश्रा और अन्य सहयोगियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों पर धारा 191(2), 126(2) BNS के अंतर्गत केस दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान वीडियोग्राफी और फोटो ग्राफी के माध्यम से की जा रही है और जल्द ही सभी को नोटिस भेजा जाएगा।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH