जांजगीर चाम्पा - बीमा का 40 लाख हड़पने युवक ने बनाई अपनी मौत की झूठी कहानी , एक गलती से खुला राज

जांजगीर चाम्पा , 24-08-2025 7:16:03 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बीमा का 40 लाख हड़पने युवक ने बनाई अपनी मौत की झूठी कहानी , एक गलती से खुला राज

जांजगीर चाम्पा 24 अगस्त 2025 - पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। 21 वर्षीय युवक कौशल श्रीवास ने अपने पिता के लाखों रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए खुद की झूठी मौत की कहानी रच डाली। युवक का 40 लाख रुपये का बीमा था और उसी के पैसे से परिवार को कर्ज़ से छुटकारा दिलाने की योजना उसने बनाई थी।

जानकारी के अनुसार, युवक के पिता तिलक राम श्रीवास निवासी तनौद ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा कौशल श्रीवास उर्फ मोनू (21) 19 अगस्त को शाम करीब 7 बजे यह कहकर घर से बाइक से निकला कि वह गांव घूमकर आ रहा है। लेकिन वापस नहीं लौटा। उसी रात कौशल के बड़े भाई जागेश्वर को सूचना मिली कि कौशल का बाईक क्रमांक CG 11 BC 7560, जूते और मोबाइल शिवनाथ नदी के पैसर पुल के पास मिला है। इससे परिवार और गांव वालों ने युवक के नदी में बह जाने का अंदेशा जताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर थाना पामगढ़ और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच में पता चला कि कौशल ने अपने दोस्त को इंस्टाग्राम के जरिए खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुराग तलाशना शुरू किया। 23 अगस्त शाम करीब 5 बजे कौशल ने अज्ञात फोन नंबर से अपने भाई जागेश्वर के मोबाइल पर फोन किया।

उक्त फोन नंबर की जांच में पता चला कि कौशल बिलासपुर रेलवे स्टेशन में किसी राहगीर से मोबाइल लेकर फोन किया था। जिसके बाद सायबर सेल और पामगढ़ पुलिस ने बिलासपुर और उसलापुर RPF को कौशल की फोटो भेजकर अलर्ट किया। मुखबिर की सूचना पर साइबर टीम और परिजन बिलासपुर के तोरवा इलाके पहुंचे और कौशल को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि पिता का कर्ज़ न चुका पाने की वजह से वह परेशान था। बीमा राशि प्राप्त करने के लिए उसने खुद को मृत दिखाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपना मोबाइल और बाइक नदी किनारे छोड़ दिया और पैदल पामगढ़ पहुंचा वहां से बस से बिलासपुर पहुंचा बिलासपुर रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से दिल्ली-फरीदाबाद तक पहुंच गया।

फिर अगले दिन ही बिलासपुर लौट आया और यात्रा के दौरान उसने अपना मोबाइल स्टेशन में फेक दिया। लेकिन पुलिस की सतर्कता और साइबर टीम की सक्रियता से उसकी पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। 

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH