जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार बाईक और स्कुटी की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत और तीन घायल

जांजगीर चाम्पा , 24/08/2025 2:39:45 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार बाईक और स्कुटी की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत और तीन घायल

जांजगीर चाम्पा 24 अगस्त 2025 - पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला -भदरा मार्ग के कोसाबाड़ी के पास तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक में जबरजस्त टक्कर हुई है इस हादसे में 25 वर्षीय अजित कश्यप की मौत हो गई वही 3 लोगो को भी गंभीर चोट आई है घटना शनिवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई है। मामले की पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार मृतक अजित कश्यप अपने बाइक में गांव के उमेंद्र पटेल और बेटा शंकर पटेल के साथ पामगढ़ किसी काम से गए थे जहां काम होने के बाद पामगढ़ से अपने गांव कोसला वापस लौट रहे। वही स्कूटी में सवार पनगांव का 28 वर्षीय युवक युवराज साहू सब्जी बेचने के लिए भदरा गांव साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इस दौरान कोसाबाड़ी के पास दोनों रफ्तार स्कूटी और बाइक में आमने -सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के फरखच्चे उड़े,वही बाइक चला रहा अजित कश्यप के सिर पर गंभीर चोट आने से सड़क पर ही उसकी मौत हो गई। उमेंद्र पटेल और बेटे शंकर पटेल जो बाइक में बैठे थे उन्हें भी गंभीर चोट आई है स्कूटी सवार युवक युवराज साहू को भी गंभीर रूप से चोट आई।

सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया जिसमें अजीत कश्यप की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया वही अन्य घायलों का इलाज जारी है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH