जांजगीर चाम्पा - 04 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा , बेटी निकली मास्टरमाइंड , सुपारी देकर कराई थी हत्या

जांजगीर चाम्पा , 23/08/2025 8:58:24 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 04 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा , बेटी निकली मास्टरमाइंड , सुपारी देकर कराई थी हत्या

जांजगीर चाम्पा 23 अगस्त 2025 - बलौदा पुलिस ने 4 साल पुराने सनसनीखेज़ हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 8 नवंबर 2020 को पंतोरा चौकी क्षेत्र के छाता जंगल इलाके से एक जला हुआ शव बरामद हुआ था। शव की पहचान ग्राम बगडबरी निवासी भुखल रोहिदास के रूप में हुई थी। उस वक्त पुलिस ने मामला मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा और आरोपी पकड़ से बाहर रहे। 

बीते 24 जुलाई को चकरभाठा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी राजाबाबू खुंटे ने पूछताछ में बताया कि उसने पुरुषोत्तम खुंटे और महिला आरोपी राजिम उर्फ रजनी बाई के साथ मिलकर ग्राम बगडबरी निवासी भुखल रोहिदास की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक भुखल रोहिदास अपनी जमीन का बंटवारा करने से इंकार कर रहा था। इतना ही नहीं, शराब बेचने को लेकर भी उसका परिवार और अन्य लोगों से विवाद होता रहता था।

इससे परेशान होकर उसकी बेटी राजिम उर्फ रजनी बाई ने राजाबाबू और पुरुषोत्तम को पैसों का लालच देकर अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले भुखल रोहिदास को शराब में चूहा मार दवा मिलाकर पिलाई। जब वह बेसुध हो गया, तो उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया। पहचान छिपाने और घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

नए सिरे से मिले सुरागों के आधार पर बलौदा पुलिस ने राजाबाबू खुंटे, पुरुषोत्तम खुंटे और राजिम उर्फ रजनी बाई के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाना), 120 बी (षड्यंत्र), और 34 (सामूहिक अपराध) के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH