जांजगीर चाम्पा - AAP नेत्री पूजा की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , परिजन लगा रहे है यह आरोप

जांजगीर चाम्पा , 10/08/2025 7:56:32 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - AAP नेत्री पूजा की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , परिजन लगा रहे है यह आरोप

जांजगीर चाम्पा 10 अगस्त 2025 - जांजगीर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) की एक महिला नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान बिलासपुर जिले के कड़ार गांव निवासी पूजा केवट के रूप में हुई है। मृतिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत को लेकर संदेह और गहरा हो गया है। 

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है।

परिजनों का कहना है कि पूजा के वैवाहिक जीवन में पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था। आरोप लगा रहे हैं कि पति राहुल साहू द्वारा आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी, और इसी प्रताड़ना के चलते उसकी जान गई। पुलिस इस मामले में पारिवारिक विवाद के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों पर भी जांच कर रही है।

अभी तक पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने या औपचारिक बयान जारी करने की पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH