छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में भाई और बहन सहित तीन लोगों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 10/08/2025 2:43:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में भाई और बहन सहित तीन लोगों की मौत

GPM 10 अगस्त 2025 - गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की शाम भाई अपने दो दोस्तों के साथ बहन को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वापस लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि चौथे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गौरेला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ जिले के पोड़ीडीह गांव के रहने वाले समीर आयाम अपने रिश्तेदार सनी आयाम और सुरेश पोर्ते के साथ बाइक से अपनी बहन दुर्गावती आयाम को लेने पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा था। दुर्गावती मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रहकर पढ़ाई और पार्ट टाइम जॉब करती थी। रक्षाबंधन के दिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण शाम को वह ट्रेन से वापस पेंड्रा रोड पहुची थी। भाई समीर आयाम अपने दोस्तो के साथ स्टेशन से बहन दुर्गा को लेकर अपने गांव पोड़ीडीह बाइक से लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ता भटक जाने के कारण बाइक सवार लोग गौरेला से वेंकटनगर रोड में निकल गए। रास्ते में बांधामुड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी एक गाय से टकरा टकराने के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे समीर और बहन दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर पड़े अन्य घायलों को तत्काल राहगिरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान सनी आयाम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं सुरेश पोर्ते को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH