छत्तीसगढ़ - गिरफ्तार होने के डर से पुलिस टीम पर सटोरिये ने छोड़ा खूंखार कुत्ते , फिर हुआ यह..

जगदलपुर , 01/08/2025 10:10:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गिरफ्तार होने के डर से पुलिस टीम पर सटोरिये ने छोड़ा खूंखार कुत्ते , फिर हुआ यह..

जगदलपुर 01 अगस्त 2025 - जगदलपुर शहर से एक चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज़ जैसा मामला सामने आया है, यहां एक सट्टेबाज को पकड़ने गई पुलिस टीम पर सटोरिये ने चार पालतू और खूंखार कुत्तों को छोड़ दिया। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डॉग रेस्क्यू टीम की मदद से स्थिति को काबू में किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज मामला शहर के जवाहर नगर वार्ड का है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम एक सट्टेबाज प्रेम सिंह परिहार (पिता बालम सिंह परिहार (59) के घर दबिश देने पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को घर से बाहर आने के लिए कहा, उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर अपने चार पालतू कुत्तों को छोड़ दिया। कुत्तों ने पुलिस टीम को घेर लिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल स्थानीय ‘स्ट्रे सेफ फाउंडेशन’ से संपर्क किया, जो डॉग वेलफेयर और रेस्क्यू का काम करती है। संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और विशेष उपकरणों और अनुभव के दम पर सभी कुत्तों को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में करीब एक घंटे का वक्त लगा।

जैसे ही कुत्तों को काबू किया गया, पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह परिहार को हिरासत में लेकर उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 30 नग सट्टा पर्चियां, ₹1,36,000 नकद बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह लंबे समय से इलाके में अवैध सट्टा संचालन कर रहा था और उसके खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिलती रही हैं। 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि प्रेम सिंह परिहार किसी बड़े सट्टा गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो जिले में जुए और सट्टे को संचालित करता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH