जांजगीर चाम्पा - शिव के ये कैसे भक्त , जल चढ़ाने घोघड़ धाम जाने के लिए शिव मंदिर में की चोरी , हुए गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 30/07/2025 2:36:29 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शिव के ये कैसे भक्त , जल चढ़ाने घोघड़ धाम जाने के लिए शिव मंदिर में की चोरी , हुए गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा 30 जुलाई 2025 - सावन के महीने में भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पदयात्रा करके मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। इसी तरह जांजगीर चाम्पा के चार शिवभक्तों को भी भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा हुई, वे चारों जल चढ़ाने के लिए ओडिशा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने जो काम किया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

चारों भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने ओडिसा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के ही मंदिर में चोरी करने की रणनीती बना डाली और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सर्वेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पर ही हाथ साफ कर दिया। मंदिर से दान पेटी चोरी करने के बाद उन्होंने दान पेटी से मिले पैसे का इस्तेमाल घोघड़ धाम जाने के लिए किया और वह सफल भी रहे।

चारों भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर बाइक से घोघड़ धाम से वापस लौट रहे थे, तो जांजगीर पुलिस ने तीन नाबालिग सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने चारों के कब्जे से चोरी की रकम, बाइक और अन्य सामान बरामद किया।

दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सर्वेश्वर महादेव मंदिर से किसी ने दान पेटी चोरी कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु की। तभी पुलिस को खबर लगी की चार युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। मंगलवार को जब चारों ओडिशा के घोघड़ धाम से लौट रहे थे तो पुलिस ने एक मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को पकड़ लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH