स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा , 11 पुरुष और 07 युवतियां गिरफ्तार , पुलिस को मिली सफेदपोश ग्राहकों की सूची ,,
उत्तर प्रदेश , 08-12-2020 9:35:50 AM
नोएडा 08 दिसम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का थाना बीटा-2 पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया और 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सहायक पुलिस आयुक्त बृजनंदन राय की अगुवाई में पुलिस ने सोमवार शाम संबंधित स्पा सेंटर पर छापा मारा और वहां से 11 पुरुषों व सात महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि जगत फार्म स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है. उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और सोमवार शाम स्पा सेंटर पर छापा मारा गया. सिंह ने बताया कि मौके से पुलिस ने 11 पुरुषों (ग्राहक) और सात महिलाओं (कॉल गर्ल) को गिरफ्तार किया है.
इस मामले पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बड़ा खुलासा करते कहा,' पूछताछ के दौरान पता चला है कि लड़कियां प्रति ग्राहक 5000 से 6000 हजार रुपये वसूल करती थीं. इनके पास से 18 मोबाइल, लैपटॉप, 114019 रुपये, 2 डीवीआर ( DVR) , रजिस्टर और ग्राहक फार्म के अलावा आभूषण व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन व लैपटॉप में ग्राहकों का डाटा संकलित है और जांच के दौरान पता चला है कि संबंधित स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे. पुलिस उन सभी लोगों का ब्योरा एकत्र कर रही है. जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी।














