प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , सोमवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 08-12-2020 3:48:10 AM
रायपुर 07 दिसम्बर 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में सोमवार को कुल 1,423 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. और 1,572 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है वही बुलेटिन में 15 लोगो की मौत की पुष्टी की गई है बता दें कि अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19,589 है।
अगर जिले वार आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा केस रायपुर से आये हैं। रायपुर में आज 135 नये मरीज मिले हैं वहीं दुर्ग से 128 , राजनांदगांव से 99 , बालोद से 85 , बेमेतरा से 41 , कबीरधाम से 21 , धमतरी से 52 , बलौदाबाजार से 42 , महासमुंद से 61 , गरियाबंद से 16 , बिलासपुर से 92 , रायगढ़ से 102 , कोरबा से 104 , जांजगीर चाम्पा से 113 , मुंगेली से 16 , जीपीएम से 09 , सरगुजा से 42 , कोरिया से 27, सूरजपुर से 37, बलरामपुर से 14 , जशपुर से 21 , बस्तर से 21 , कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से 09, सुकमा से 06, कांकेर से 72 , नारायणपुर से 06 और बीजापुर से 10 मरीज शामिल हैं।














