सक्ती और जांजगीर के इन दवाई दुकानों में बेची जा रही थी प्रतिबंधित और नशीली दवाएं , 14 दुकानदारों को..

जांजगीर चाम्पा , 23/07/2025 4:15:32 PM
Anil Tamboli
सक्ती और जांजगीर के इन दवाई दुकानों में बेची जा रही थी प्रतिबंधित और नशीली दवाएं , 14 दुकानदारों को..

जांजगीर चाम्पा 23 जुलाई 2025 - सक्ती और जांजगीर चाम्पा जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में सामने आया है कि कई मेडिकल स्टोर्स द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेची जा रही थीं।

इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने जांजगीर, शिवरीनारायण और सक्ती के 14 मेडिकल दुकानों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दुकानों पर दवाओं की खरीद और बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड अधूरा है। कई जगहों पर स्टॉक बुक और रजिस्टर समय पर अपडेट नहीं किए गए थे। कुछ मामलों में बार-बार उन्हीं संदिग्ध ग्राहकों को नशीली दवाएं बेचे जाने के भी प्रमाण मिले हैं।

यह कार्यवाही औषधि निरीक्षकों की एक संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस दौरान 14 मेडिकल दुकानों को नोटिस जारी किए हैं। उनमें महेश मेडिकल, सुभाष मेडिकल, अशोक मेडिकल, नावेल्टी मनिहारी, राजू किराना, यादव जनरल, अरविंद मेडिकल, आर.के. मेडिकल, अनिल मेडिकल, कृष्णा मेडिकल, सोनकेसरिया मेडिकल, श्री बालाजी मेडिकल और यश ट्रेडर्स शामिल हैं।

जिला औषधि निरीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल किसी भी मेडिकल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है यदि कहीं भी संदिग्ध तरीके से नशीली दवाओं की बिक्री होती दिखे, तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। इसके लिए औषधि नियंत्रण विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर 9340595974 भी जारी किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH