पति को फंसाने के लिए पत्नी ने 07 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट , ऐसे हुआ मामले का खुलासा

उत्तर प्रदेश , 18/07/2025 12:42:36 AM
Anil Tamboli
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने 07 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट , ऐसे हुआ मामले का खुलासा

लखनऊ 18 जुलाई 2025 - लखनऊ में रोशनी खान नाम की एक महिला ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर अपनी मासूम बेटी का कत्ल कर दिया. करीब 36 घंटे तक लाश घर में सड़ती रही लेकिन उसने किसी को भनक नहीं लगने दी. मामला लखनऊ के कैसरबाग इलाके का है. यहां रहने वाले शाहरुख खान की शादी आठ साल पहले रोशनी से हुई थी. रोशनी मॉर्डन ख्यालात वाली थी. उसे पार्टियों और क्लबों में जाना पसंद था. शुरू में तो शाहरुख को ये सब ठीक लगता था लेकिन बाद में अनबन हो गई. शादी के कुछ समय बाद दोनों के एक बेटी हुई।

क्लब में पार्टी के दौरान उसकी उदित जायसवाल नाम के शख्स से मुलाकात हो गई. दोनों में नजदीकी बढ़ी और रोशनी पति को छोड़कर उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी. साथ में बेटी को भी ले आई।  आरोप है कि रोशनी ने शाहरुख के फ्लैट पर कब्जा करने की नीयत से उसपर और उसके परिजनों पर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें परिजन जेल भी गए थे. बाद में समझौता हुआ तो रोशनी फ्लैट पर कब्जा जमाकर बैठ गई और शाहरुख को बाहर निकाल दिया।

घटना वाले दिन यानी सोमवार रात शाहरुख अपनी बेटी से मिलने फ्लैट पहुंचा था. इसी दौरान रोशनी और उसके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. जिसके बाद रोशनी ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी का गला घोंट दिया. फिर पति को फंसाने की साजिश रच डाली. लेकिन उसका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका. क्योंकि, रोशनी ने जब घटना के अगले दिन शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को वहीं पर शक हो गया. शव की हालत देखकर कहीं से नहीं लग रहा था कि ये हत्या चंद घंटे पहले की गई हो।

इसके अलावा पूछताछ के दौरान रोशनी लगातार अपने बयान बदल रही थी. वह एक के बाद एक सवाल पर पुलिस को गुमराह करती रही. आखिर में जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि मासूम की हत्या तो 36 घंटे पहले हुई थी. लोकेशन चेक करने पर पता चला कि उस वक्त शाहरूख उस एरिया में था ही नहीं. ऐसे में रोशनी अपने ही बुने जाल में फंस गई. पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली. प्रेमी उदित ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH