छत्तीसगढ़ में नगर निगम का कारनामा , पीपल के पेड़ को जारी किया बेजा कब्जा हटाने का नोटिस , पढ़े दिलचस्प खबर ,,

दुर्ग , 07-12-2020 4:15:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में नगर निगम का कारनामा , पीपल के पेड़ को जारी किया बेजा कब्जा हटाने का नोटिस , पढ़े दिलचस्प खबर ,,
भिलाई 07 दिसम्बर 2020 - सरकारी नियमों में कागज का बड़ा मोल है। बिना लिखा पढ़ी कोई काम नहीं किया जाता। इस बात से उनका कोई ताल्लुक नहीं कि जिसे नोटिस दे रहे हैं वो सजीव है या निर्जीव। वह कोई आदमी है या नीरा पेड़। मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई का है जहां चबूतरा खाली कराने के लिए पीपल के पेड़ को नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है ।

भिलाई में क्लब हाउस चौक के पास स्थित एक काफी पुराना पीपल का पेड़ है , पीपल पेड़ के आसपास धार्मिक कार्यों के लिए बनाए गए चबूतरे को अवैध मानते हुए नगर निगम ने पीपल के पेड़ पर ही नोटिस चस्पा कर दिया। यही नहीं 07 दिसंबर तक चबूतरा नहीं हटाने पर 08 को बेदखली की कार्रवाई की भी बात उस नोटिस में लिखा है। उसके लिए प्रशासन से बल की भी मांग की गई है।

दरअसल इस पीपल पेड़ के आसपास समय समय पर पूजा पाठ और अनेक धार्मिक कर्मकांड किया जाता है। लोगों की सुविधा के लिए यह चबूतरा स्थानीय लोगों ने बना दिया है। निगम को इसी चबूतरे से ऐतराज है। हालांकि स्थानीय निवासियों ने बार बार भरोसा दिया है कि यह अतिक्रमण या उसकी कोई प्रक्रिया जैसा नहीं है यह विशुद्ध रूप से धार्मिक कार्यों के लिए बनाया गया है लेकिन नगर निगम इसे मानने को तैयार नहीं है और बार-बार नोटिस जारी कर रही है।

नगर निगम के इस कदम से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि निगम बेवजह हमारे धार्मिक कार्यों में अड़ंगा लगा रहा है जबकि स्थानीय लोग कई बार निगम को अतिक्रमण न होने को लेकर आश्वस्त कर चुके हैं। अब पीपल को नोटिस देने पर लोग निगम का मजाक भी उड़ा रहे हैं और धार्मिक कार्यों में दखलंदाजी के लिए आक्रोशित भी हैं।
छत्तीसगढ़ में नगर निगम का कारनामा , पीपल के पेड़ को जारी किया बेजा कब्जा हटाने का नोटिस , पढ़े दिलचस्प खबर ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड

सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर

युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला

सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH