22 साल की युवती के साथ कांड करते 60 साल के सरकारी कर्मचारी का VIDEO वायरल , युवती ने कहा..

उत्तर प्रदेश , 06/07/2025 7:37:16 PM
Anil Tamboli
22 साल की युवती के साथ कांड करते 60 साल के सरकारी कर्मचारी का VIDEO वायरल , युवती ने कहा..

गोंडा 06 जुलाई 2025 - गोंडा जिले के अपर उपजिलाधिकारी ऑफिस में तैनात 60 वर्षीय अर्दली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक युवती के साथ रंगरलियां मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अर्दली का वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अर्दली की अश्नील हरकत का दो वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल हुए 1 मिनट 36 सेकेंड के इस वीडियो में अर्दली अपने सरकारी क्वॉर्टर में छात्रा को बुलाकर अर्धनग्न अवस्था में उसका हाथ पकड़ते। गलत जगहों पर टच करते हुए और जबरन कपड़े उतारने की कोशिश करते हुए दिख रहा है। जबकि छात्रा असजह महसूस कर रही है और बार-बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करते दिख रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्रा ने अर्दली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी मुझे पिछले 4-5 दिनों से परेशान कर रहा था। नौकरी दिलाने के बहाने पार्क में बुलाया था। मैं पार्क पहुंची तो आरोपी मुझे अपने सरकारी क्वॉर्टर ले गया। अपने कपड़े उतार दिए। मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर चाकू दिखाया और जबरन कपड़े उतारने लगा। मैंने अगली बार आने का झांसा दिया, तब जाकर आरोपी ने मुझे जाने दिया।

पीड़िता ने कहा की आरोपी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की है। इसके बाद आरोपी ने मुझे फोन करके पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी है। मेरी प्रशासन से अपील है कि ऐसे आरोपी को जेल भेजा जाए, ताकि किसी और लड़की के साथ ऐसा न हो।

मामला संज्ञान में आते ही डीएम नेहा शर्मा ने आरोपी अर्दली हरिवंश शुक्ला को संस्पेंड कर दिया है। उनकी फाइल भी सील कर दी गई है। वहीं डीएम ने पूरे मामले की जांच एडीएम को सौंपी है। बताया गया कि आरोपी हरिवंश शुक्ला का 5 महीने में रिटायरमेंट होने वाला है। वह मूलरूप से हरदोई जिले का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रंगीन मिजाजी है। इससे पहले भी आरोपी कई लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH