पुलिस कप्तान ने धरा देहाती का वेश और देर रात पहुँच गए बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने , फिर क्या हुआ ये जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस कप्तान ने धरा देहाती का वेश और देर रात पहुँच गए बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने , फिर क्या हुआ ये जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,
जौनपुर 05 दिसम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले से एक दिलचस्प खबर सामने आया है जिसमे जिले के एस पी ने देहाती रूप धर कर देर रात थानों का निरीक्षण करने पहुँच गए।

निरीक्षण के दौरान सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगाकर जौनपुर जिले के पुलिस कप्तान राजकरन नय्यर गुरुवार की देर रात सिकरारा थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे। 

सिकरारा थाना प्रभारी अंगद तिवारी ने उन्हें देहाती समझ कर थानेदारी दिखानी शुरू कर दी और वेश बदले पुलिस अधीक्षक पर यह समझ कर सवालो की झड़ी लगा दी की मानो उन्होंने ही बाइक चुराई हो। 

थाना प्रभारी के इस व्यवहार से नाराज एसपी ने तत्काल अंगद तिवारी को लाइन अटैच कर दिया। 
सिकरारा थाने के बाद एस पी राजकरन नय्यर मछली शहर कोतवाली में पहुंचे। यहां थाने में तैनात मुंशी एस पी को पहचान नहीं सका एस पी मुंशी से कहा कि रोडवेज बस स्टैंड से उनकी बाइक चोरी हो गई और रिपोर्ट दर्ज करानी है जब एस पी ने थाना प्रभारी के बारे में पूछा तो मुंशी ने बताया कि वह गश्त पर निकले हैं। एसपी ने बात कराने को कहा तो मुंशी ने फोन पर बात करा दी। 
अच्छी बात यह रही की वहां के थाना प्रभारी ने चुंगी चौराहे पर एसआई रामायण यादव से संपर्क करने को कहा और बताया कि वह खुद दबिश के सिलसिले में मुंगराबाद शाहपुर में हैं।

जिसके बाद एसपी ने अपना परिचय देते हुए वीडियो काल से लोकेशन की पुष्टि कराने को कहा। वीडियो काल पर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय मुंगराबाद शाहपुर थाने में दिखे। यहां से उन्होंने कस्बे में सुजानगंज चौराहे और बरईपार चौराहे पर गश्त में लगे सिपाहियों की ड्यूटी की पड़ताल की तो दोनों मौके पर नहीं थे। 

दोनों सिपाहियों को उन्होंने निलंबित कर दिया। एसपी ने मुंगराबाद , शाहपुर व बरसठी थानाध्यक्ष से भी वीडियो काल पर लोकेशन की जांच की। 

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH