अपने अवैध संबंध से तंग आ गई थी विवाहिता , लेकिन युवक नही छोड़ रहा था पीछा , फिर हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 06/07/2025 1:39:31 AM
Anil Tamboli
अपने अवैध संबंध से तंग आ गई थी विवाहिता , लेकिन युवक नही छोड़ रहा था पीछा , फिर हुआ यह..

गाजियाबाद 06 जुलाई 2025 - उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की वेव सिटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या करके शव को बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद इलाके में फेंकने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि डासना निवासी अब्दुल वाहिद नामक व्यक्ति की हत्या करके उसके शव को बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में फेंक देने के आरोप में गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम क्षेत्र निवासी अमित चौधरी (32) और उसकी पत्नी प्रियंका (31) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) प्रिया श्री पाल ने आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद मिले सुराग के हवाले से बताया कि प्रियंका का वाहिद के साथ पहले अवैध संबंध था। लेकिन, अब वह इसे जारी रखना नहीं चाहती थी। फिर भी वाहिद जोर जबरदस्ती पर आमादा था। इसी वजह से लोहे की पाइप से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

सहायक पुलिस आयुक्‍त प्रिया श्री पाल ने बताया कि इस मामले में अब्दुल वाहिद के बेटे हामिद अली ने 25 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि 28 जून को वाहिद का शव बलुदंशहर जिले में बरामद हुआ। अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) (हत्या के अपराध से संबंधित) और 238ए (अपराध के साक्ष्‍य को छिपाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसीपी पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहिद के सिर पर लोहे की पाइप से वार कर हत्या करने का अपराध कबूल लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कार से उसका शव जहांगीराबाद के जंगल में फेंक दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH