राजधानी रायपुर के अलग अलग हिस्से से लापता हुई 02 नाबालिग लड़किया , पुलिस दोनों की पतासाजी में जुटी ,,
रायपुर , 05-12-2020 9:46:17 PM
रायपुर 05 दिसम्बर 2020 - राजधानी रायपुर के अलग अलग हिस्से से 02 नाबालिग लड़कियों के लापता हो जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है , दोनो नाबालिग सिविल लाईन व खमतराई क्षेत्र से लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पण्डरी सिविल लाईन निवासी पीड़ित 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी बेटी जिसकी उम्र 17 साल 02 महीने और 19 दिन है वो 03 दिसंबर को घर से बिना बताये कही चली गई है।
पीड़ित ने आशंका जताया है कि किसी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।
इसी तरह भनपुरी खमतराई निवासी पीड़ित 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की लड़की उम्र 11 वर्ष घर से बिना बताए कही चली गई है।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर गुमइंसान का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।














