पति से छिप कर पत्नी खाती थी जर्दायुक्त गुटखा , पति ने जब रंगेहाथ पकड़ा तब हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 04-07-2025 4:17:25 PM
Anil Tamboli
पति से छिप कर पत्नी खाती थी जर्दायुक्त गुटखा , पति ने जब रंगेहाथ पकड़ा तब हुआ यह..

बांदा 04 जुलाई 2025 - बांदा में एक महिला को उसके पति ने छिपकर गुटखा खाते हुए पकड़ लिया। पत्नी को गुटखा खाने पर पति ने फटकारा तो उसने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। 2019 में महिला की शादी हुई थी और वह पहले से ही गुटखा खाने की आदी थी। अब यही गुटखा खाने की लत जानलेवा बन गई और गुटखा छोड़ने की जगह पत्नी ने आत्महत्या ही कर ली।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा गांव निवासी 28 वर्षीया शिवदेवी ने बुधवार शाम कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पति सम्राट घर पहुंचा तो पत्नी को लटकता देख चीख निकल पड़ी। उसकी चीख सुनकर तभी भाभी रामादेवी और शिवदेवी की बड़ी बहन भी कमरे में पहुंच गईं। आनन-फानन में फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सम्राट ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। एक माह पहले ही वह बहन की बधाई पूजा कार्यक्रम में आया था। उसने पत्नी को कई बार पहले भी मना करने के बावजूद एक बार फिर गुटखा खाते देखा तो डांट दिया था। इसपर उसने पत्नी की तलाशी ली तो उसके पास से एक पैकेट गुटखा और भी मिला था। पत्नी को डांटने के बाद पति किसी से मिलने चला गया था। कुछ देर बाद पति घर लौटा तो देखा कि शिवदेवी फंदे से लटक रही थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH