पति ने पत्नी का नहाते हुए VIDEO बना कर शोसल मीडिया में किया वायरल , पत्नी पंहुची थाने

उत्तर प्रदेश , 02/07/2025 12:44:42 AM
Anil Tamboli
पति ने पत्नी का नहाते हुए VIDEO बना कर शोसल मीडिया में किया वायरल , पत्नी पंहुची थाने

गाजियाबाद 02 जुलाई 2025 - पत्नी की आबरू को ढकने की जिम्मेदारी जिस पर सबसे ज्यादा होती है तो वह है पति। लेकिन गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले एक पति ने तो हद ही कर दी। दरअसल, यहां पर एक महिला के पति ने ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। विवाह के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। विवाह के 4 साल बाद में उसे एक बेटी और बेटा हुआ। इसके बाद भी पति व ससुराल वालों ने परेशान करना नहीं छोड़ा। वह अपने पिता से पैसे लेकर पति को देती रही। लेकिन जब पति का लालच लगातार बढ़ता रहा तो महिला ने अपने पिता से पैसे लेने बंद कर दिए।

इसी बात से नाराज पति ने महिला का नहाते समय चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिया। और पति ने उसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। पति की इस शर्मनाक करतूत के बारे में पता चलने पर महिला को काफी सदमा लगा है। इसके बाद पति गोविंद, उसके फूफा संतोष और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घर से भी बाहर कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH