फेक आईडी में खूबसूरत लड़कियों की फोटो अपलोड कर लोगो को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , ऐसे फंसाते थे लोगो को ,,

बिलासपुर , 05-12-2020 7:25:47 PM
Anil Tamboli
फेक आईडी में खूबसूरत लड़कियों की फोटो अपलोड कर लोगो को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , ऐसे फंसाते थे लोगो को ,,
बिलासपुर 05 दिसम्बर 2020 - खूबसूरत लड़कियों की फोटो लगा फेक आईडी बनाकर फेसबुक इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के जरिए लोगों से अश्लील वीडियो कॉलिंग कर उनसे पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बिलासपुर पुलिस ने किया है, पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, कि यह गिरोह स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से लोगों के आए कॉल को रिकॉर्ड करते थे, और फिर ब्लैकमेल करते थे। आरोपी युवक लोगों को डराते थे कि यदि उन्हें पैसे नहीं दिए तो वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक में पोस्ट कर शेयर कर देंगे।

गिरोह के सदस्य बड़े शातिर तरीके से काम करते थे, पहले फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। फिर उसे अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के पास पुलिस को दर्जनों लड़कियों की फर्जी डेटिंग एप और फेसबुक प्रोफाइल की आईडी और वीडियो चैट मिले हैं बिलासपुर पुलिस ने इन्हें राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपियों में उमर मोहम्मद पिता हनीफ खान थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान और आसिफ पिता शब्बीर थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान है।

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी, कि ऑनलाइन डेटिंग एप और फेसबुक में फर्जी लड़कियों की आईडी बनाकर अज्ञात लोगों द्वारा पैसे ऐंठने का काम किया जा रहा है। आरोपी युवक स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से अश्लील वीडियो सेव कर लेते थे, और उसके बाद उसकी रिकॉर्डिंग भेज कर ब्लैकमेल किया करते थे, जो लोग पैसे नहीं भेजते थे, उनकी आपत्तिजनक वीडियो को उनके रिश्तेदार को सोशल मीडिया द्वारा भेजने को धमकी दी जाती थी। गिरोह ने शहर के कई लोगों को अपना शिकार बनाया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH