छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - लेदर शोरूम में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जलकर खाक

दुर्ग , 01-07-2025 12:31:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - लेदर शोरूम में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जलकर खाक

दुर्ग 01 जुलाई 2025 - दुर्ग के इंदिरा मार्केट में स्थित एक लेदर प्रोडक्ट्स की शॉप में आग लग गई है। आग इतनी भयावह थी कि आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला और दुकान में रखे लेदर प्रोडक्ट्स सहित सभी सामान जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर देर से पहुंची।

सुयश कलेक्शन के संचालक ललित कुमार चंदेल ने बताया कि शहर के व्यस्ततम इंदिरा मार्केट में जलाराम मिष्ठान भंडार के सामने उनकी बैग, बेल्ट और लेदर सहित अन्य प्रोडक्ट्स की शॉप है। रोज की तरह वह अपनी दुकान रात लगभग 9.30 बजे बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंदर से धुएं और आग की लपटें निकलते देखीं। उन्होंने दुकान का ताला खोल कर देखा तो पूरा शोरूम आग की चपेट में था। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में देरी होता देख आसपास के दुकान वालों की मदद से नल और बोर के पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। दुकान संचालक ने बताया कि काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक देर हो चुका था। उनके शॉप में लगभग 10 से 15 लाख का लेदर प्रोडक्ट जलकर खाक हो गया। सामान के साथ लगभग 12 हजार रुपए आग में जल गए।

आग लगने की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाजार में आग की खबर फैलते ही भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH