छत्तीसगढ़ - कथा से लौट रहे माँ और बेटे को ट्रेलर ने कुचला , दोनो की मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर , 28/06/2025 1:58:04 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कथा से लौट रहे माँ और बेटे को ट्रेलर ने कुचला , दोनो की मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर 28 जून 2025 - बिलासपुर में कथा पूजा में शामिल होकर घर लौट रहे मां-बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गए. दर्दनाक हादसे में दोनो की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे ग्राम पंधी स्थित यादव ढाबा के सामने हुई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जो प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हुआ. घटना सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी निवासी सकुन बाई अपने बेटे हरीश सिंह के साथ अपने परिजन के घर बिलासपुर में आयोजित कथा-पूजा में शामिल होने आई थी, जहां से रात में दोनों अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में ग्राम पंधी के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने ओवरलोड वाहनों को बंद करने और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन के अफ़सर मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. साथ ही हादसे वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीपत पुलिस अज्ञात ट्रेलर की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH