साली के साथ दो बार रेप करने के बाद जीजा ने मांगी माफी , जब साली ने नही किया माफ तब..

उत्तर प्रदेश , 27/06/2025 7:03:28 PM
Anil Tamboli
साली के साथ दो बार रेप करने के बाद जीजा ने मांगी माफी , जब साली ने नही किया माफ तब..

गोरखपुर 27 जून 2025 - गोरखपुर में एक जीजा ने अपनी साली के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला फिर दो बार रेप किया। गोरखनाथ थाने में रेप का केस दर्ज होने के बाद ससुराल जाकर माफी मांगने पर साली ने माफ नहीं किया तो गुरुवार को उसने पहले जहर खाया और फिर खुद को चाकू घोंपकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में बीआडी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिश्ते में साली लगने वाली युवती गोरखनाथ इलाके में रहती है। उसका आरोप है कि बरखू निषाद के भाई से उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने के बाद जीजा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। धमकी दी कि यदि संबंध नहीं बनाया तो तुम्हारी फोटो और बातें सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। युवती का आरोप है कि एक दिन वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जहां मौका पाकर जीजा ने दुष्कर्म किया।

पहले तो इज्जत बचाने के लिए उसने शिकायत नहीं की, लेकिन जब दोबारा जीजा ने दबाव बनाया और दुष्कर्म भी किया तो युवती गोरखनाथ थाने पहुंच गई। खुद पर रेप का केस दर्ज होने की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह आरोपी अपनी ससुराल पहुंच गया। वहां उस युवती को भी बुलाया गया। बरखू ने माफी मांगी, लेकिन युवती ने उसे माफ करने से इनकार करते हुए जेल भिजवाने की बात कही। इसके बाद साथ लेकर आया जहर बरखू ने निगल लिया। अभी कोई कुछ समझ पाता, तब तक पास में ही रखा चाकू अपने पेट में घोंप लिया।

गोरखपुर सर्किल के सीओ रवि सिंह ने कहा रिश्ते में साली लगने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है। आरोपी गुरुवार को माफी मांगने गया था। वहीं उसने जहर खाया और फिर चाकू से खुदकुशी की कोशिश की। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH