आखिर ऐसा क्या हुआ की शादी की आधी रस्म निभाने के बाद जयमाला से ठीक पहले दूल्हा को होना पड़ा फरार ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आखिर ऐसा क्या हुआ की शादी की आधी रस्म निभाने के बाद जयमाला से ठीक पहले दूल्हा को होना पड़ा फरार ,,
प्रयागराज 04 दिसम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक अजीबो गरीब 
वाक्या सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, प्रयागराज जिले के मेजा इलाके के एक गांव में गुरुवार को मिर्जापुर से बारात आई थी। बारात के स्वागत के बाद दूल्हा अचानक से गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया फिर क्या था घरातियों और बरातियों ने मंडप से लेकर पूरे घर और पंडाल में दूल्हे को ढूंढा, लेकिन दूल्हे का कहीं पता नहीं चला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज जिले के मेजा इलाके के एक गांव में मिर्जापुर जिले के कसगना गांव निवासी शंकर यादव अपनी बारात लेकर आए थे। पूरा परिवार इस कार्यक्रम को लेकर काफी खुश था और शादी की सारी रस्में अदा की जा रही थीं। जब मंडप रस्म खत्म होने के बाद जयमाला का समय आया तो दूल्हा स्टेज तक नहीं पहुंचा। वो बीच रास्ते से ही गायब हो गया। देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता ना चल सका और इस मामले में कोई सही से जवाब दे नहीं पा रहा था। इस दौरान दुल्हन इंतजार करती रह गई, लेकिन दूल्हा नहीं आया।

दुल्हन का परिवार नहीं जानता था दूल्हे का आपराधिक इतिहास

इसके बाद दोनों परिवार के बीच तकरार शुरू हो गई और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के घरवालों को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, बारात में आई गाड़ियों के टायर से हवा निकाल दी। हंगामा बढ़ता देख बहुत से बराती वहां से फरार हो गए। दूल्हे के गायब होने को लेकर काफी देर तक तू-तू मैं-मैं चलती रही। दुल्हन के घरवालों को पता चला कि कोरांव इलाके के एक हत्या के मामले 
 दूल्हा वान्टेड था। उसकी तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी। सटीक सूचना के बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो दूल्हा पकड़े जाने के डर से वहां से पहले ही फरार हो गया। दूल्हे के आपराधिक इतिहास की जानकारी दुल्हन के घरवालों को नहीं थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH