ऑफिस में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति , अचानक आ गई पत्नी , फिर हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 25/06/2025 1:20:35 AM
Anil Tamboli
ऑफिस में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति , अचानक आ गई पत्नी , फिर हुआ यह..

मेरठ 25 जून 2025 - मेरठ जिले में सोमवार को एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। पति के अफेयर से नाराज महिला ने ऑफिस में ही दोनों की पिटाई कर दी। घटना दौराला गन्ना समिति कार्यालय की है, जहां महिला ने अपने पति विनय जो वहां क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और उसकी कथित प्रेमिका पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसी बीच पति ने भी पत्नी पर हाथ उठाया, जिससे महिला का एक दांत टूट गया। किसी तरह कार्यालय के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

महिला ने बताया कि वह काफी समय से पति के अफेयर को लेकर मानसिक पीड़ा झेल रही थी। तीन बच्चों की मां इस महिला ने कहा, “तीन साल से मेरे पति के सिर इश्क का भूत सवार है। मैंने रिश्ते को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की, मगर वो बदलने को तैयार नहीं हुआ।” पीड़िता ने पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पति ने सुधार का वादा किया था। डेढ़ महीने पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मध्यस्थता से समझौता भी कराया गया था, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

महिला ने बताया कि उसने 21 जून को पति को प्रेमिका के साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित एक रेस्टोरेंट में रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद 23 जून को वह पति की शिकायत लेकर उसके वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुंची थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH