मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में 13 साल की नाबालिग से रेप , मरीज के रिश्तेदार ने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 23/06/2025 11:03:50 AM
Anil Tamboli
मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में 13 साल की नाबालिग से रेप , मरीज के रिश्तेदार ने दिया वारदात को अंजाम

मेरठ 23 जून 2025 - मेरठ मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग के वार्ड में भर्ती 13 साल की किशोरी के साथ दूसरे मरीज के रिश्तेदार ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार देररात बाथरूम में किशोरी को बंधक बनाकर रेप किया गया। वारदात के बाद आरोपी मेडिकल से फरार हो गया। बच्ची की मां की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस घटना को लेकर CCTV फुटेज जुटा रही है।  इंचौली क्षेत्र निवासी 13 साल की किशोरी के पैर में परेशानी थी। किशोरी को 20 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी वार्ड में काशीपुर (मुरादाबाद) निवासी मोहित भर्ती है। मोहित का एक पैर दुर्घटना में कट गया था और ऑपरेशन मेडिकल में हुआ था।

मोहित के साथ उसका भाई रोहित था। किशोरी शनिवार रात बाथरूम गई थी। इसी दौरान रोहित ने किशोरी को बाथरूम में बंधक बनाकर रेप किया। घटना की जानकारी सुबह हुई, जिसके बाद किशोरी की मां ने पहले डॉक्टरों और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक अन्य मरीज के तीमारदार ने रेप किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH