फ्लैट में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दो विदेशी कॉलगर्ल गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 22/06/2025 1:31:28 AM
Anil Tamboli
फ्लैट में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दो विदेशी कॉलगर्ल गिरफ्तार

लखनऊ 22 जून 2025 - राजधानी लखनऊ में एक बड़े और अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना इलाके के एक फ्लैट में छापेमारी करके उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों को पकड़ा है। जो कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थी। वहीं पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना इलाके के एक फ्लैट में विदेशी युवतियां अवैध रूप से रह रही हैं और वहां देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस आधार पर दरोगा महेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ फ्लैट पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को मौके से पकड़ा।

पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि वे भारत लोयोला नाम की एक महिला के माध्यम से आई थीं। पुलिस की जांच में सामने आया कि इन महिलाओं के भारत में रहने और ठहरने की व्यवस्था एक डॉक्टर विवेक गुप्ता ने करवाई थी। डॉक्टर ने उन्हें अर्जुन राणा उर्फ त्रिजिनराज से मिलवाया था, जो इस नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है।

जांच के दौरान पुलिस को दोनों युवतियों के पास पासपोर्ट, वीजा या विदेशी पंजीकरण से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उनकी मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

लखनऊ पुलिस ने डॉ विवेक गुप्ता और अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम, विदेशी पंजीकरण अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बाद की भी जांच कर रही है कि युवतियां किस रास्ते से उज्बेकिस्तान से भारत आई, उनके ठहरने की पूरी प्रक्रिया क्या थी और इस मामले में किन-किन लोगों का हाथ है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरु कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH