शादी के 15 साल बाद पति ने प्रेमी के साथ कराई पत्नी की शादी , पत्नी ने लगाया यह आरोप

उत्तर प्रदेश , 22/06/2025 12:40:29 AM
Anil Tamboli
शादी के 15 साल बाद पति ने प्रेमी के साथ कराई पत्नी की शादी , पत्नी ने लगाया यह आरोप

गोंडा 22 जून 2025 - उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी एक अन्य व्यक्ति से मंदिर में करवा दी. दोनों की शादी के 15 साल हो गए थे. यह विवाह गुरुवार की शाम को एक मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें पति ने खुद पत्नी की मांग से सिंदूर पोंछकर उसका हाथ शिवराज नाम के युवक को सौंप दिया. मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

42 वर्षीय हरीशचंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी करिश्मा (36) का शिवराज चौहान नामक व्यक्ति से संबंध था. मंगलवार को हरीशचंद्र ने करिश्मा को शिवराज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया, जिसके बाद गांव में पंचायत बैठाई गई. पंचायत में कोई समाधान नहीं निकलने पर हरीशचंद्र ने खुद ही पत्नी की शादी करवाने का फैसला लिया।

करिश्मा का दावा है कि यह शादी जबरदस्ती कराई गई और उसकी शिवराज से कोई प्रेम संबंध नहीं है. उसने कहा कि वह अपने पति के साथ जरूर विवादों में थी, लेकिन ऐसा कोई अवैध संबंध नहीं था. विवाह के बाद करिश्मा अपनी बेटी को साथ लेकर चली गई, जबकि बेटा हरीशचंद्र के पास है. हरीशचंद्र का आरोप है कि करिश्मा ने उसे जहर देने और बेटे को नशे की दवा देने की कोशिश की थी। उसका कहना है कि वह अब करिश्मा से कोई संबंध नहीं रखना चाहता है।

मामले पर खोड़ारे थाना प्रभारी प्रभोध कुमार ने कहा कि अभी तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे घटनाक्रम ने गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है, वहीं करिश्मा न्याय की मांग कर रही है और कह रही है कि उसकी मर्जी के खिलाफ यह सब किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH