होने वाली बहु को लेकर ससुर हुआ फरार , 08 दिन बाद लौटा शादी करके , फिर हुआ यह..

उत्तर प्रदेश , 19/06/2025 12:04:23 AM
Anil Tamboli
होने वाली बहु को लेकर ससुर हुआ फरार , 08 दिन बाद लौटा शादी करके , फिर हुआ यह..

रामपुर 19 जून 2025 - सास का होने वाले दामाद से प्रेम प्रसंग और घर से भागने का मामला अभी ताजा ही है। इस बीच ससुर का दिल अपनी होने वाली बहू पर आ गया है। सास-दामाद की तरह ससुर भी बहू को लेकर भाग निकला और दोनों ने शादी भी रचा ली। 55 साल का ससुर 18 साल की होने वाली बहू से शादी कर घर लौटा तो हंगामा मच गया। जमकर लात-घूंसे चले, फिर पंचायत बैठी। बाद में दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया।

मामला यूपी के रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के 55 वर्षीय पिता ने सालभर पहले बेटे का रिश्ता अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किया था। एक माह बाद की तारीख पर शादी भी तय हो चुकी थी। रिश्ते के बाद से ही पिता का बेटे की ससुराल में आना-जाना लगा रहता था। लेकिन यह किसी को पता नहीं था कि पिता बेटे की ससुराल में क्या गुल खिला रहा है।

आठ दिन पहले बेटे का पिता कार लेकर उसकी ससुराल पहुंच गया। होने वाली बहू को शारीरिक रूप से कमजोर होने की बात कहते हुए किसी अच्छे डॉक्टर से दवा दिलाने के लिए अपने साथ ले गया। शाम तक नहीं लौटने पर युवती के परिजनों ने संपर्क किया तो बोला युवती को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। दो दिनों तक वापस नहीं आने पर युवती के परिजनों ने फिर संपर्क साधा तो फिर से बहाना और टाल-मटोल किया। आठ दिन बाद लौटा तो पता चला कि होने वाली बहू से ही शादी कर ली है।

इस पर घर में खूब हंगामा मचा। पिता और बेटे के बीच विवाद के बीच ही जमकर हाथापाई हो गई देखते ही देखते पिता-पुत्र एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। शोरगुल पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। शाम को हुई पंचायत के दौरान पत्नी और बेटा नव विवाहित जोड़े को गांव से निकाल देने की जिद पर अड़ गए। बेटे और पत्नी के तेवर देख पिता अपनी दुल्हनिया को लेकर मौके से खिसक गया।

फिलहाल प्रेमी जोड़े ने अपना नया ठिकाना शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव को बना लिया है। बेटे की मंगेतर से पिता की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुई है। उधर युवती के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने पूरे मामले में खामोशी बना ली है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH