फेसबुक पर हुई दोस्ती युवती को पड़ी भारी , फेसबुक फ्रेंड ने हॉटल में बुला कर किया ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुक पर हुई दोस्ती युवती को पड़ी भारी , फेसबुक फ्रेंड ने हॉटल में बुला कर किया ,,
अमरोहा 03 दिसम्बर 2020 -  एक युवती ने अपने फेसबुक फ्रेंड युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि युवक उसे मिलने के बहाने एक होटल में ले गया था, जहां उसने युवती के साथ बलात्कार किया।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की औद्योगिक नगरी गजरौला का है।

आरोप है कि वहां के पैराडाइज होटल में एक युवक ने एक युवती को ले जाकर उसके साथ रेप किया है. युवती ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की. जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जनपद की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक पर दूसरे जिले के निवासी एक युवक से हो गई. दोनों बीच बातचीत होने लगी. यही बातें बाद में प्यार में बदल गईं. युवती को युवक ने मिलने के लिए औद्योगिक नगरी गजरौला बुलाया।

फेसबुक फ्रेंड के बुलावे पर युवती गजरौला पहुंच गई. जहां दोनों होटल पैराडाइज में पहुंचे. आरोप है कि उसी होटल में युवक ने युवती के साथ रेप किया. पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र का मामला है. युवती और आरोपी युवक दूसरे जनपदों के रहने वाले थे. युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ गजरौला के एक होटल में दुर्व्यवहार किया गया. इस संबंध में गजरौला थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH