सास पर आया दामाद का दिल , पत्नी और तीन बच्चो को छोड़ सास के साथ हुआ फरार

उत्तर प्रदेश , 11/06/2025 1:03:47 AM
Anil Tamboli
सास पर आया दामाद का दिल , पत्नी और तीन बच्चो को छोड़ सास के साथ हुआ फरार

गोंडा 11 जून 2025 - उत्तरप्रदेश के गोंडा में एक युवक पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह बीवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़कर अपनी ही मौसेरी सास को लेकर फरार हो गया है। दोनों के बीच करीब चार साल से इश्क चल रहा है। अब न्याय पाने के लिए युवक की पत्नी गोंडा से लेकर लखनऊ तक का चक्कर लगा रही है।

नवाबगंज इलाके की रहने वाली विवाहिता के मुताबिक उसका मायका धानेपुर में है उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से 01 नवंबर 2017 को बहराइच के नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी इरफान के साथ हुआ। शादी के बाद एक छह साल का बेटा, पांच व चार साल की दो बेटियां है। निकाह के कुछ समय बाद वह रोजगार के सिलसिले पति के साथ लखनऊ आ गई। जहां पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी। 

उसकी सगी मौसी गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2018 में उसकी मौसी के पति असामायिक मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मौसी का लखनऊ में उनके कमरे पर अक्सर आना जाना हो गया। पहले तो यही सोचा कि शायद मौसी पति के मौत से काफी दुःखी होकर मन शांत करने के लिए आ जा रही है। इस बीच उसके पति और मौसी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि दोनों के बीच करीब चार साल से दोनों के बीच चक्कर चल रहा था।

करीब छह माह पहले जब उसने विरोध किया तो पति मौसेरी सास के साथ फरार हो गया है। उसने लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी थी। दोनों के खरगूपुर और धानेपुर पहुंचने पर वहां भी तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी कार्यालय में शिकायत करके न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH