बकरीद पर बकरे की जगह बुजुर्ग ने दी अपनी कुर्बानी , नमाज अदा करने के बाद रेत दिया खुद का गला

उत्तर प्रदेश , 08/06/2025 2:44:38 PM
Anil Tamboli
बकरीद पर बकरे की जगह बुजुर्ग ने दी अपनी कुर्बानी , नमाज अदा करने के बाद रेत दिया खुद का गला

देवरिया 08 जून 2025 - गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित उधोपुर गांव में बकरीद के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 60 साल ईश मोहम्मद नामक बुजुर्ग ने नमाज अदा करने के बाद खुद के गले पर चाकू से वार कर लिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह बकरीद के दिन का है।

ईश मोहम्मद बकरीद की नमाज अदा करने के बाद अपने घर लौटे और झोपड़ी में आराम करने चले गए. करीब एक घंटे बाद जब उनकी पत्नी हजरा खातून झोपड़ी में पहुंचीं, तो देखा कि ईश मोहम्मद लहूलुहान हालत में तड़प रहे थे. उन्होंने खुद ही गले पर बकरा हलाल करने वाला चाकू चला लिया था. यह दृश्य देखकर पत्नी बेहोश हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. ईश मोहम्मद को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हालांकि, इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई।

पुलिस को मौके से एक पत्र मिला है, जिसे ईश मोहम्मद ने खुद लिखा था. पत्र में उन्होंने बकरीद की कुर्बानी पर सवाल उठाते हुए लिखा कि इंसान जिस बकरे को बच्चे की तरह पालता है, वह भी जीव है. उसकी कुर्बानी करता है. मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम पर कर रहा हूं. मेरी मिट्टी से डरना मत. मुझे किसी ने कत्ल नहीं किया है।

थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि ईश मोहम्मद धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और अकेले में इबादत किया करते थे. फिलहाल, पुलिस इसे आत्मबलि का मामला मानकर जांच कर रही है. पत्र की प्रमाणिकता और अन्य तथ्यों की भी पुष्टि की जा रही है। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है और गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH