संतान की चाह में पति बना हैवान , तांत्रिक के कहने पर पत्नी के साथ किया ऐसा काम की..

उत्तर प्रदेश , 05/06/2025 12:42:40 AM
Anil Tamboli
संतान की चाह में पति बना हैवान , तांत्रिक के कहने पर पत्नी के साथ किया ऐसा काम की..

बरेली 05 जून 2025 - उत्तर प्रदेश के बरेली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक पति ने बच्चे की चाह में अपनी पत्नी को नशीली दवा पिलाई और फिर दो लोगों से दुष्कर्म करवाया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज क्षेत्र का है. पीड़िता मूल रूप से पीलीभीत के एक गांव की रहने वाली है।

पीड़िता की जून 2023 में बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक से शादी हुई थी. शादी के डेढ़ साल बाद भी कोई संतान नही होने के कारण ससुराल वाले परेशान करने लगे. उसका पति जबरन संबंध बनाता और मारता पीटता था। इसी बीच उसका पति उसे 12 अप्रैल 2025 को मीरगंज क्षेत्र के असद नगर गांव में रहने वाले एक तांत्रिक गिरधारी के पास ले गया. जिसका दावा था कि उसके इलाज से संतान हो जायेगी।

तांत्रिक ने कहा कि संतान पाने के लिए उसे किसी और पुरुष से संबंध बनाना होगा. उसके और वहां मौजूद अन्य लोगो ने जबरदस्ती उसे एक नशीली दवा पिलाई. जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई. जब होश आया तो उसे पता चला कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता ने तांत्रिक के यहां हुई घटना के बारे में अपने सास और ननद को बताया तो उन्होंने उल्टा उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया।

इसके बाद महिला ने अपने माता-पिता को अपने साथ हुई आपबीती के बारे में. उसके बाद उन्होंने मीरगंज थाने इसकी शिकायत की. पुलिस ने शिकायत के बाद तांत्रिक, महिला के पति समेत अन्य चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH