छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाईक सवार शिक्षक की मौत , ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 26/05/2025 7:06:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाईक सवार शिक्षक की मौत , ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

GPM 27 मई 2025 - मरवाही क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया और आक्रोश में आकर ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल मरवाही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम चलचली की है, जहां मुख्य मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। मृतक की पहचान ग्राम परासी निवासी शिक्षक ऋषि दीक्षित के रूप में हुई है। वो प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। घटना के वक्त वो अपनी बाइक से मरवाही की ओर जा रहे थे, तभी चलचली तिराहे के पास मनेंद्रगढ़ की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जोरदार हंगामा किया। देखते ही देखते भीड़ ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन

बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल

चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप

सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH