शादी के तीन दिन बाद जीजा के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन , पति पँहुचा थाने

उत्तर प्रदेश , 25-05-2025 12:44:36 AM
Anil Tamboli
शादी के तीन दिन बाद जीजा के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन , पति पँहुचा थाने

हमीरपुर 25 मई 2025 - रिश्तों की अहमियत आज के दौर में बिल्कुल खत्म हो गई है। छोटे-बड़े का तो लिहाज ही खत्म सा हो गया है। हैरानी तो तब होती है, जब लोग रिश्तों की मर्यादा तोड़ अपनों से ही शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीर पुर जिले से सामने आया है। यहां एक दुल्हन को उसी का जीजा शादी के तीन दिन बाद भगा ले गया। दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया- 17 मई को मेरे बेटे की शादी हुई थी। 18 मई को बरात लौटी। 19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है।

बताया जा रहा है कि दुल्हन को अपने साथ ले जाने वाला शख्स रिश्ते में उसका जीजा है। दुल्हन के पति और सास ने इसकी विरोध किया तो जीजा ने उन्हें धमकाया।

बिंवार एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है। लेकिन जीजा अभी फरार है। उसकी और उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। दुल्हन वाकई में पांच लाख के जेवरात साथ ले गई है या नहीं, उसकी भी तफ्तीश की जा रही है। साथ ही दुल्हन के आरोपों की भी जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH