BJP नेता के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 07 कॉलगर्ल सहित 10 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 23/05/2025 1:10:17 AM
Anil Tamboli
BJP नेता के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 07 कॉलगर्ल सहित 10 लोग गिरफ्तार

बरेली 23 मई 2025 - बरेली में एक महिला BJP नेता के होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। बुधवार को पुलिस टीम ने छापा, तो 7 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। एक कमरे से 82 हजार 500 रुपए कैश और कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। होटल की मालकिन, दलाल और डील करने वाली महिलाएं फरार हैं। इनकी तलाश के लिए आस-पास के CCTV खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, होटल में बुकिंग करने पर 10 मिनट के अंदर लड़की कमरे में आती थी। यहां हर राज्य से लड़कियां लाकर सप्लाई की जा रही थीं। मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर का है।

SP सिटी मानुष पारिक ने बताया की पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल की रिसेप्शन पर बैठी महिला मोनिका ही ग्राहकों और लड़कियों के बीच की कड़ी थी। ग्राहक आता, तो उसे सीधे कमरे की चाबी दी जाती। फिर उसके पसंद की महिला को अंदर भेजा जाता। रजिस्टर में किसी के नाम की एंट्री नहीं की जाती, न कोई पहचान पत्र (आईडी) मांगा जाता। महिलाओं को होटल तक पहुंचाने का काम रेशमा नाम की महिला करती थी। रेशमा भी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

गिरफ्तार युवतियां लखनऊ, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और बदायूं की रहने वाली हैं। इनकी पहचान आशिया (लखनऊ), सपना, दीपिका, अजमीरा (पश्चिम बंगाल), माही मंडन (झारखंड), पल्लवी (राजस्थान) और मोनिका (बदायूं) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने-अपने घरों से अलग रहती हैं। पैसे कमाने के लिए देह व्यापार में शामिल हुईं।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH