पहले दोस्त की नाबालिग बहन को धोखे से बुलाया फिर शराब पिलाया उसके बाद किया सामूहिक दुष्कर्म ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले दोस्त की नाबालिग बहन को धोखे से बुलाया फिर शराब पिलाया उसके बाद किया सामूहिक दुष्कर्म ,,
कानपुर 30 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया. लड़की को उसके भाई के दोस्त ने फोन करके कॉफी शॉप पर बुलाया था. वहां से वह लड़की को अपने फ्लैट पर ले गया. यहां लड़की को शराब पिलाई और उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी. इस मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

काजीखेड़ा की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग को नहीं पता था कि भाई का दोस्त उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करेगा. लड़की ने बताया कि शनिवार को भाई के दोस्त साहिल ने उसे फोन करके कॉफी शॉप पर बुलाया. यहां से साहिल लड़की को अपने फ्लैट पर लेकर पहुंचा. लड़की को उसने धोखे से शराब पिला दी. शराब पीने के बाद लड़की को होश नहीं रहा. इस दौरान आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ ​मिलकर गैंगरेप किया।

नाबालिग के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों को चिंता सताने लगी. घरवाले उसकी तलाश में जुट गये, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चल पा रहा था. घरवालों ने थाने में लड़की की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई. वहीं रविवार को लड़की बदहवास हालत में अपने घर पहुंची. नाबालिग ने घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. उसने बताया कि भाई के दोस्त साहिल ने अपने तीन दोस्त राहुल सोनकर, वीके राजपूत और मिथुन के साथ मिलकर गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपी उसे कमरे में छोड़कर भाग गये।

पीड़ित लड़की की बात सुनने के बाद परिजन थाने में पहुंचे और मामले की जानकारी दी. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, जिसमें राहुल और मिथुन को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH