05 आरोपियों ने चार महीने तक युवती के साथ किया गैंगरेप , फिर किया यह गंदा काम , FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश , 20/05/2025 6:19:43 PM
Anil Tamboli
05 आरोपियों ने चार महीने तक युवती के साथ किया गैंगरेप , फिर किया यह गंदा काम , FIR दर्ज

मथुरा 20 मई 2025 - मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ गैंगरेप, आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना करीब चार माह पहले की है। युवती अपने पिता के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, लेकिन पिता नहीं मिले। इस दौरान एक युवक ने बहाने से उसे बताया कि उसके पिता पास के ही खेत की कोठरी में हैं। जब युवती वहां पहुँची, तो पहले से मौजूद चार अन्य युवक भी वहां मिले। पांचों युवकों ने मिलकर कोठरी के अंदर युवती के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया।

और वीडियो के जरिए आरोपी युवती को लगातार ब्लैकमेल करते रहे। आरोप है कि चार माह तक आरोपी युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। युवती जब दबाव में आने से मना करने लगी, तो 13 मई को उसे दोबारा खेत पर बुलाने की कोशिश की गई। लेकिन युवती के मना करने पर आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी 16 मई को परिजनों को मिली, जिसके बाद युवती के चाचा ने थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पांच युवकों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और काउंसलिंग भी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH