सुहागरात के दिन दुल्हन ने सभी को पिलाया केशर वाला दूध , फिर देर रात किया यह कांड..

उत्तर प्रदेश , 17-05-2025 12:38:05 AM
Anil Tamboli
सुहागरात के दिन दुल्हन ने सभी को पिलाया केशर वाला दूध , फिर देर रात किया यह कांड..

आगरा 17 मई 2025 - दूल्हा-दुल्हन दोनों ही शादी के हर एक पल को यादगार बनाने के लिए पूरी जतन करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि सुहागरात पर ही सारे अरमान टूट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। दरअसल दुल्हन ने शादी की पहली ही रात में ऐसा कांड किया कि दूल्हे के परिवार वाले सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।

एत्माद्दौला इलाके में रहने वाला एक परिवार अपने बेटे की शादी के युवती की तलाश कर रहा था। इसी दौरान दूल्हे के परिजनों की मुलाकात ट्रांस यमुना फेस-2 निवासी जयप्रकाश से हुई। जय प्रकाश ने बताया कि उसके पहचान में एक अच्छी लड़की है। लेकिन लड़की के परिवार वाले बेहद गरीब हैं शादी का खर्च नहीं उठा पाएंगे। लड़की वालों की हालत सुनकर लड़के वालों ने शादी का पूरा खर्च उठाने के लिए हामी भर दी। वहीं, 1 मई को लड़के वालों ने 40 हजार रुपए दिए और 4 मई को शादी हो गई।

वहीं, जब लड़के वाले शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे तो लड़की वालों को 80 हजार रुपए और दिए  इसके बाद नगला पदी के महादेव मंदिर में शादी करवा दी गई। विदा होकर आई दुल्हन की ससुराल में जमकर खातिरदारी हुई। अब दिन भर के रस्मों रिवाज के बाद बारी सुहागरात की थी। सुहागरात से पहले दुन्हन ने न सिर्फ दूल्हे को बल्कि पूरे परिवार को केसर वाला दूध पिलाया। दूध पीते ही लड़के के परिवार वाले बेहोश हो गए। इसके बाद दुल्हन जेवरात और पैसे समेटकर फरार हो गई।

पूरी रात बेहोशी में बीती और जब सुबह होश आया तो अलमारी से गहने, समान और 1.30 लाख रुपए नकद गायब थे। पीड़ित परिवार ने बिचौलिए सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। दूल्हे ने बताया कि लड़की ने खुद को मिर्जापुर निवासी बताया था और कहा था कि मां-बाप नहीं हैं । साथ में जो लोग थे, वे खुद को मामा-मामी, बुआ और फूफा बता रहे थे। बाद में जब लड़की के मामा से बात की गई तो उसने कबूल किया कि वो तो पैसे लेकर वकील के कहने पर मामा बना था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH