बड़ी खबर- पाकिस्तान ने भारत पर किया हमला , एयरपोर्ट पर दागा मिसाईल , पूरे शहर में ब्लैकआउट

नई दिल्ली , 08/05/2025 9:50:27 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर- पाकिस्तान ने भारत पर किया हमला , एयरपोर्ट पर दागा मिसाईल , पूरे शहर में ब्लैकआउट

नई दिल्ली 08 मई 2025 - पाकिस्तान ने शुक्रवार रात जम्मू, पठानकोट और राजस्थान के जैसलमेर में सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया, जिसे भारत ने अपनी जबरदस्त एयर डिफेंस प्रणाली S-400 के ज़रिए नाकाम कर दिया। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने 08 पाकिस्तानी मिसाइलों और कई सुसाइड ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया था, लेकिन सुरक्षा बलों की तत्परता ने बड़े हमलों को टाल दिया। पठानकोट, जो पहले भी आतंकी हमलों का शिकार हो चुका है, इस बार पूरी तरह से अलर्ट पर था। जम्मू में रात 8 बजे से ही ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है ताकि किसी संभावित हवाई हमले से बचाव किया जा सके।

आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी और शेलिंग हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और लगातार सायरन बजते रहे। सतवारी सैन्य कैंप पर भी हमले की खबरें हैं, वहीं कुपवाड़ा, तंगधार, पुंछ और राजौरी में मोर्टार और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन हमलों की कोशिश की, लेकिन वहां भी भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया।

इस घटना के बाद राजस्थान के सभी सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है। मोबाइल नेटवर्क सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र में, जहां कई इलाकों में नेटवर्क बंद किया गया है। भारत सरकार और सेना की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थिति पर उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH