भारतीय सेना की कार्रवाई पर PM मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी ने कही यह बात

नई दिल्ली , 07/05/2025 2:53:07 PM
Anil Tamboli
भारतीय सेना की कार्रवाई पर PM मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी ने कही यह बात

नई दिल्ली 07 मई 2025 - पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर पीएम नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। पाकिस्तान में देर रात भारत की तरफ से किए गए हमले को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए गर्व का पल कहा है। बुधवार देर रात 1 से डेढ़ बजे पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट के सभी सदस्यों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी। कैबिनेट ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के प्रति अपना भरोसा जताया है।

कैबिनेट मीटिंग में पीएम ने कहा कि भारतीय सेना ने तैयारी के मुताबिक बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया है। ये हमारे लिए गर्व का पल है। प्रधानमंत्री ने सेना की सराहना की। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा की पूरा देश उनके साथ है।

ये भी जानकारी सामने आई है कि राजनाथ सिंह ने कैबिनेट के ऑपरेशन सिंदूर पर मीटिंग में सभी को जानकारी दी। सभी कैबिनेट सदस्यों ने मेज़ थप थपा कर बधाई दी। पीएम का भाव तटस्थ था.पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि ये करना ही था। पूरा देश हमारी तरफ देख रहा था। हमें अपनी सेना पर गर्व है। 

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कार्रवाई देर रात की, उस बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए आज रक्षा विभाग और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस वार्ता भी हुई। प्रेस ब्रीफिंग में शामिल रहीं भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात 1 बजकर पांच मिनट के करीब अपना ऑपरेशन पाकिस्तान में किया।

 बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फरा बाद में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत की एयर स्ट्राइक में जैश-लश्कर के 7, हिज्बुल के 2 ठिकाने तबाह हो गए हैं। वहीं 100 से ज्यादा आतंकियों के मरने का खबर है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH