शादी के सात फेरे लेने के बाद सभी को चकमा दे कर दुल्हन हुई प्रेमी के साथ फरार , मामले में परिजनो ने लिया यह फैसला ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के सात फेरे लेने के बाद सभी को चकमा दे कर दुल्हन हुई प्रेमी के साथ फरार , मामले में परिजनो ने लिया यह फैसला ,,
गोंडा 27 नवम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जब सात फेरों के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई और रातों-रात इसकी भनक किसी को नहीं लगी. जब सुबह जब दुल्हन के भाग जाने का पता चला तब हड़कंप मच गया।

दरअसल यह पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र का है. यहां गांव में एक व्यक्ति के यहां 26 नवंबर की रात गोंडा के ही मनकापुर थाना क्षेत्र से बारात आयी थी. दरवाजे पर झूमते-नाचते बाराती दूल्हे के साथ पहुंचे और मांगलिक कार्य शुरू हुआ. इसके बाद सात फेरे की भी रस्म पूरी हो गई. यहां तक किसी को नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है।

जब सभी रस्में पूरी हो गईं और सभी आराम करने लगे बस इसी दौरान सुबह तड़के दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. सुबह जब दुल्हन के परिजनों को दुल्हन के ना मिलने की खबर मिली तो सब चौंक गए. पहले वे बिना किसी को बताए ढूंढने लगे आस पास के पड़ोसियों से भी पूछा लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चल पाया।

धीरे-धीरे यह खबर आग की तरह फैल गई कि दुल्हन फरार हो गई है बस फिर क्या था पूरे बारात में सन्नाटा छा गया , किसी को कुछ समझ नहीं आया की क्या किया जाए इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में इस बारे में बात करना शुरू किया कि आगे क्या किया जाए।

इसके बाद गांव वालों के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि कोई कुछ भी कार्रवाई नहीं करेगा और ना ही पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।

इस मामले में दुल्हन के घरवालों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है , इस संबंध में छपिया के थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और अगर शिकायत मिलती है तो विधि संगत कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH