छत्तीसगढ़ - बिजली कटौती से परेशान विधायक ने सरकार पर लगाया आरोप , कही यह बात,,

बलौदा बाजार , 26/04/2025 2:02:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिजली कटौती से परेशान विधायक ने सरकार पर लगाया आरोप , कही यह बात,,

बलौदाबाजार 26 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छोटे व्यापारी समेत हर वर्ग त्रस्त हैं। वहीं, राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि, सरकार किसानों को ना तो पर्याप्त पानी दे पा रही है और ना ही बिजली। राज्य सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को खुश करने में लगी हुई है।

विधायक साव ने राज्य सरकार को जनविरोधी और किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि, भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां एक ओर किसान अपने खेतों में पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार प्रदेश भर में अंधाधुंध बिजली कटौती कर रही है और उद्योगों को प्राथमिकता देकर आम लोगों की उपेक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि, सरप्लस बिजली वाले राज्य में आज स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कभी भी, बिना पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। इससे पीने और निस्तार के पानी की भी किल्लत हो रही है। विधायक इंद्र साव ने कहा कि, यह स्थिति सरकार की कथनी और करनी के बीच फर्क को साफ उजागर करती है। विधायक साव ने सरकार से मांग की है कि बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और किसानों, व्यापारियों और आम जनता को राहत दी जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH